फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One youth died and two injured after a speeding bike slipped on Signature Bridge

Delhi: दोस्तों की बात मान लेता रहीम तो नहीं जाती इरफान की जान, अचानक फिसल गई तेज रफ्तार बाइक; 1 की मौत, 2 घायल

Wed, 25 Sep 2024 08:25 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Sep 2024 08:25 AM IST
सार

तीन दोस्त बाइक से मजनू का टीला काम करने जा रहे थे। बाइक रहीम चला रहा था। जुनैद बीच में बैठा था जबकि इरफान पीछे बैठा था। सिग्नेचर ब्रिज पर आते ही रहीम ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। दोनों ने उसे तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

विज्ञापन
One youth died and two injured after a speeding bike slipped on Signature Bridge
Delhi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिग्नेचर ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक चलाना जानलेवा साबित हुआ। तीन दोस्त एक बाइक से मजनू का टीला जा रहे थे। बाइक चलाने वाले युवक ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी। पीछे बैठे दोस्तों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया। तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल हुए एक अन्य युवक के बयान पर बाइक चलाने वाले उसके दोस्त के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान राजीव नगर खजूरी निवासी इरफान (21) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर पौने चार बजे पुलिस को सिग्नेचर ब्रिज पर सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही तीमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मजनू का टीला की ओर जाने वाले कट के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जांच करने पर पता चला कि तेज रफ्तार बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकराई है, जिससे इसपर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पीसीआर वैन सुश्रुत ट्रामा सेंटर लेकर गई है। पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। तीनों युवक को गंभीर चोट लगी थी और कोई भी बयान देने की हालत में नहीं थे। घायलों की पहचान राजीव नगर खजूरी निवासी इरफान, रहीम और जुनैद के रूप में हुई। तीनों के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस बीच बीच में अस्पताल जाकर घायलों का बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं थे। 21 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि इलाज के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। इरफान के पिता अयूब ने आरोप लगाया कि रहीम के गलत तरीके से बाइक चलाने से हादसा हुआ है, जिससे उसके बेटे की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने बाइक सवार जुनैद का बयान दर्ज किया।

विज्ञापन

जुनैद ने बताया कि वह पुताई का काम करता है। 13 सितंबर को नमाज पढ़ने के बाद वह मस्जिद से निकला। उसे लेने के लिए उसके दो दोस्त रहीम और इरफान बाइक से आए थे। तीनों बाइक से मजनू का टीला काम करने जा रहे थे। बाइक रहीम चला रहा था। वह बीच में बैठा था जबकि इरफान पीछे बैठा था। सिग्नेचर ब्रिज पर आते ही रहीम ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। दोनों ने उसे तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर रहीम बाइक को लहराते हुए खतरनाक तरीके से चलाने लगा। मजनू का टीला के कट के पास उसने रफ्तार कम नहीं की, जिससे बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। जुनैद के बयान पर पुलिस ने रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रहीम का इलाज चल रहा है। 

सिग्नेचर ब्रिज पर नहीं होता है नियमों का पालन
सिग्नेचर ब्रिज पर यातायात नियमों का खुलकर उल्लंघन को देखने को मिलता है। हाईवे होने के बाद भी ब्रिज पर बड़ी संख्या में दो पहिया व चार पहिया खड़े रहते हैं। अकसर यहां पर घूमने आने वाले लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। ब्रिज पर खड़े होकर कई लोग नियमों को अनदेखा रील्स बनाते हैं। बाइक सवार अकसर रील्स बनाने के चक्कर में बिना हेल्मेट लगाए तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed