फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One woman died and seven people injured when Tata Sumo filled with devotees overturned in ditch in Bulandshar

UP: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो खाई में पलटी, एक महिला की मौत; सात घायल

Sun, 10 Nov 2024 03:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे श्रदालुओं से भरी सूमो कार आगरा-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
One woman died and seven people injured when Tata Sumo filled with devotees overturned in ditch in Bulandshar
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद और पाली बेगपुर से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे श्रदालुओं से भरी सूमो कार आगरा-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बुलंदशहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


पाली बेगपुर निवासी अजय शर्मा के साथ पड़ोसी गांव चरोरा मुस्तफाबाद से सात श्रद्धालु सूमो कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार रात करीब 11 बजे दर्शन करके लौटते समय आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित टोडा भीम के पास किसी अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सूमो गहरी खाई में  पलट गई। इसमें सवार मूलचंद शर्मा की पत्नी गीता, मूलचंद शर्मा, ज्योति शर्मा, मानसी शर्मा, वंश शर्मा, तुलसी सैनी, चंचल सैनी, अजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने 50 वर्षीय गीता शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतका के शव और सभी घायलों को लेकर बुलंदशहर ले आए। सभी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गमगीन माहौल में आनन फानन में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed