{"_id":"5d1fe1d98ebc3e3ca40cee4e","slug":"one-thousand-electric-buses-wants-to-buy-dtc-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी के बेड़े में शामिल हो सकती हैं हजार इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र को भेजा खरीद का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी के बेड़े में शामिल हो सकती हैं हजार इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र को भेजा खरीद का प्रस्ताव
Sat, 06 Jul 2019 05:18 AM IST
Abhishek Singh
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
एक हजार इलेक्ट्रिक बसें खरीदना चाहता है डीटीसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीसी के बेड़े में जल्द ही एक हजार इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो सकती हैं। बसों की खरीद के लिए दिल्ली परिवहन निगम ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो दिल्ली की सड़कों पर दो हजार इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। दिल्ली सरकार पहले ही एक हजार इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक डीटीसी के बेड़े में वर्तमान में 3882 बसें शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए भेजे गए प्रस्ताव में मांग की गई है कि डीटीसी को केंद्र सरकार की फेम-2 स्कीम में शामिल किया जाए। केंद्र की फेम-2 योजना सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण पर जोर देती है। योजना के तहत एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, 5 लाख ई-थ्री व्हीलर्स, 55 हजार चौपहिया और 7 हजार बसों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत सड़कों पर उतारने का समर्थन किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि इन एक हजार बसों में से 900 को दिल्ली में सिटी बसों के तौर पर और 100 को अंतरराज्यीय बसों के तौर पर चलाए जाने की योजना है।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा एक हजार लो-फ्लोर एसी ई-बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन एक हजार बसों में 37 इस साल के अंत तक आने की संभावना है। इसके साथ ई-बसों के लिए डिपो में बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन इस साल नवंबर तक बन तैयार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन