{"_id":"6a92e2a061d7b9386805f00d","slug":"one-stop-centre-becomes-a-support-system-for-womens-safety-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-432-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिलाओं की सुरक्षा का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिलाओं की सुरक्षा का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न व संकट की परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र बन गया है। मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित इस केंद्र में महिलाओं को 24 घंटे चिकित्सा, कानूनी, पुलिस सहायता, अस्थायी आसरा व मनोसामाजिक परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड के माध्यम से सेवाओं व हेल्पलाइन नंबरों (महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098) की जानकारी दी जा रही है। यह केंद्र जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित है, इसका प्रशासनिक संचालन जिला प्रशासन के अधीन जिला अधिकारी कार्यालय, नंद नगरी से किया जाता है। संवाद