एक प्रयास कचरा मुक्त देश की ओर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को चमकदार और स्वच्छ बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की है और प्रदूषण और कचरे की ओर देश की जनता का ध्यान आकर्षित किया है।
आज लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता है। सफाई को लेकर सजग हैं। जहाँ एक तरफ लोगों में इस अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ी है, वहीं कई युवा इससे जुड़कर न सिर्फ स्वच्छता के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं बल्कि लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोल रहे हैं।
क्लीन इंडिया वेंचर ग्रीन वेस्ट का सही इस्तेमाल होता है। पहले लोग ग्रीन वेस्ट को फेंक देते थे, लेकिन अब वे इस ग्रीन वेस्ट से पेड़-पौधों के लिये फर्टीलाइजर तैयार कर सकते हैं। क्लीन इंडिया वेंचर की टीम लोगों के पास जाते हैं और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की कोशिश करते हैं।
क्लीन इंडिया वेंचर में इश्तेमाल होने वाली जीडब्ल्यूआर(ग्रीन वेस्ट रि प्रोसेसर) यूनिट कार्बनिक / ग्रीन के दैनिक ढेर को पुनर्गठन करती है / खाद / जैविक उर्वरक में परिवर्तित करती है जिससे कृषि उत्पादकता और साथ ही मिट्टी के जीवन में वृद्धि भी हो सकती है। यह मशीन सभी राज्यों और शहरों के पीडब्ल्यूडी / सीपीडब्ल्यूडी / विकास प्राधिकरणों के लिए वरदान है।