{"_id":"599c564d4f1c1b707f8b4710","slug":"one-side-of-railway-track-tilted-in-delhi-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली स्टेशन पर हादसा टला, पटरी पर ट्रेन एक तरफ झुकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली स्टेशन पर हादसा टला, पटरी पर ट्रेन एक तरफ झुकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगलवार को एक हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर थ्री पर जैसे ही बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन पहुंची, वह ट्रेन अचानक से एक तरफ तेज झटके के साथ झुक गई। गनीमत यह रहा कि ट्रेन चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रेन को किसी तरीके से रोक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित है। यह मामला भी लापरवाही का ही है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर बल्लबगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू (64071) ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचने ही वाली थी कि वह अचानक से एक तरफ झुक गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, इस ट्रेन के रूकते ही तेज झटका भी लगा। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस घटना से नई दिल्ली स्टेशन प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 11 बजे इस ट्रैक को ठीक किया गया।
रेलवे सूत्रों के अनुसार इस प्लेटफार्म के ट्रैक का मरम्मत का काम किया गया था। इसके लिए बकायदा ट्रैफिक ब्लाक भी लिया गया था। इस काम के बाद रेल कर्मियों ने रेल ट्रैक के पैनल को असुरक्षित ढंग से पटरी के किनारे ही छोड़ दिए थे। सुबह जैसे ही यह ट्रेन पहुंची लोहे का पैनल ईएमयू ट्रेन के पहिए में फंस गया।
विज्ञापन
इसके कारण ट्रेन झुक गई। यह मामला भी लापरवाही का है। पिछले दिनों ही यूपी के खतौली में लापरवाही से बड़ा रेल हादसा हुआ है। बावजूद रेलवे इससे सबक नहीं ले सका।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही तय हुई तो उस रेल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनों की आवाजाही सुबह 11 बजे के बाद सुचारू हुई।