फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one shot in gurgaon, one arrested, 6 others booked

सट्टा का पैसा नहीं मिला तो मार दी गोली

Mon, 13 Jan 2014 01:46 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, दिल्ली
मयंक तिवारी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jan 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
one shot in gurgaon, one arrested, 6 others booked

गुड़गांव के पटौदी चौक में रविवार देर रात एक शख्स को गोली मार दी गई। अन्नू नाम के इस घायल शख्स को मेदांता मेडसिटी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


इस गोलीबारी की घटना के पीछे गोलू नाम के आरोपी का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि गोलू भी घायल है और उसका कहना है कि उसे गैंगस्टर संदीप के गुर्गों ने मारा है औँर पैर में गोली मार दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर संदीप के आधा दर्जन गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सट्टेबाजी में फंसे पैसे को लेकर इस घटना का अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गोलू ने अन्नू से सट्टेबाजी में हारे बकाये पैसे की मांग की। लेकिन जब अन्नू ने पैसे देने में आनाकानी की तो उसे गोली मार दिया।Gurgaon Police

हालांकि बाद में पुलिस ने गोलू को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गोलू ने बताया कि उसे संदीप के गुर्गों ने मारा पीटा और पैर में गोली मार दी। गोलू के खिलाफ गुड़गांव के कुछ थानों में छोटे बड़े मामले दर्ज हैं।

संदीप के गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्दी ही वह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

गुड़गांव में आए दिन अपराध की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है। काफी छोटी छोटी बातों पर लोग अपना आपा खोने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed