फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person given disease to 13 people in Noida

कोरोनाः नोएडा में एक व्यक्ति ने दी 13 लोगों को बीमारी, नौ और लोगों में वायरस की पुष्टि

Sun, 29 Mar 2020 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
One person given disease to 13 people in Noida
मुसीबत के बीच मदद... - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में 9 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की है। इनमें से पांच लोग ब्रिटेन से आए ऑडिटर के संपर्क में आए थे। पांचों सीजफायर कंपनी में काम करते  हैं। ऑडिटर के संपर्क में आकर अब तक कर्मचारी समेत परिवार के 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


इसमें से 4  लोगों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स और दो को चाइल्ड पीजीआई के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया है। वहीं,  12 साल की एक बच्ची डेनमार्क से लौटे चाचा के संपर्क में आकर संक्रमित हुई है। इस बीच योगी सरकार ने जेल में बंद 11 हजार कैदियों को दो माह पैरोल देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा नोएडा-ग्रेनो में एक माह नहीं लें किराया
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मकान मालिक एक महीने तक किराया नहीं ले सकेंगे। गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने यह आदेश जारी किया है। इसका उल्लंघन पर दो साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं। प्रभावित व्यक्ति एकीकृत कंट्रोल रूम नंबर- 0120-2544700 पर शिकायत कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में नौ और मरीज 
राजधानी में एक ही दिन में 9 मरीज मिले हैं। अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हो गई है।

यूपी में 14 नए मरीज, अब 65
यूपी में 14 नए मरीजों के साथ अब 65 केस हो गए। संक्रमण से 13 जिले प्रभावित हैं। गौतमबुद्धनगर में सबसे अधिक 27 मरीज हैं। 

कम पड़ने लगे साधन
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पतालों भी में बेडों की संख्या कम पड़ने लगी है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अस्पताल में बेडों की संख्या कम पड़ने पर कई मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया गया। शनिवार को स्थिति बिगड़ती देख जिम्स प्रबंधन ने तत्काल 10 बेडों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed