फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died in stone pelting and stabbing after a fight between children in JJ Colony of Wazirpur, Delhi

जब बच्चों के मामूली झगड़े ने लिया खूनी रूप: पथराव, चाकूबाजी और मौत... दिल्ली के वजीरपुर में कैसे शुरू हुआ बवाल

Sun, 23 Mar 2025 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

वजीरपुर इलाके में बच्चों के झगड़े के बाद दो परिवार में खूब बवाल हो गया। शुक्रवार को दोपहर और रात को पथराव होने के बाद देर रात चाकूबाजी हो गए। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
One person died in stone pelting and stabbing after a fight between children in JJ Colony of Wazirpur, Delhi
घटना स्थल पर बैठी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में हुए खूनी संघर्ष में सीने में चाकू लगने से राधे श्याम की मौत हो गई। मुन्नी देवी का आरोप है कि गौतम का चाकू लगने से ही उसके पिता राधे श्याम की मौत हुई। गौतम जमाल को चाकू मारने आ रहा था। राधे श्याम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसका चाकू पिता के सीने में घुस गया। वहीं राधे श्याम की पत्नी कमला का आरोप है कि उसके पति की हत्या इरशाद ने की है। पुलिस दोनों परिवारों के आरोप की पड़ताल कर रही है। फिलहाल गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

झगड़े को सांप्रदायिक करने का आरोप
कमला ने आरोप लगाया कि जमाल और उसका परिवार उनको पसंद नहीं करते हैं। वह पिछले कई साल से इलाका छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने का दबाव बना रहे हैं। इन लोगों ने सांप्रदायिकता की वजह से उनके परिवार को निशाना बनाया है। उसके पति को भी इसीलिए मारा गया है। इलाके के कई लोग इनके साथ मिले हैं। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने इससे साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि पूरी तरह से यह दो परिवारों का झगड़ा है। इसमें दो समुदायों को शामिल करने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू से की थी छेड़छाड़
कमला ने आरोप लगाया कि एक साल पहले जमाल और उसके बेटों ने उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ की थी। उस समय भी खूब बवाल हुआ था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों के बीच समझौता करवा दिया था। उसी समय से दोनों परिवारों के बीच खींचतान चली आ रही है। कमला का आरोप है कि उसका बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

One person died in stone pelting and stabbing after a fight between children in JJ Colony of Wazirpur, Delhi
दिल्ली के वजीरपुर इलाके में बवाल - फोटो : अमर उजाला

छावनी में तब्दील इलाका
होली और रमजान की वजह से इलाके में पहले ही पुलिस बल तैनात था। शुक्रवार रात बवाल के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे वजीरपुर को छावनी में तब्दील कर दिया। कई थानों की पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। हालात सामान्य होते ही पुलिस फोर्स को हटा लिया जाएगा।

बच्चों के झगड़े के बाद दो परिवार में खूनी संघर्ष
बता दें कि उत्तर-पश्चिम जिला के वजीरपुर इलाके में शुक्रवार बच्चों के झगड़े के बाद दो परिवार में खूब बवाल हो गया। दोपहर और रात को पथराव होने के बाद देर रात चाकूबाजी हो गए। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। वारदात के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

इलाके में पुलिस की तैनाती
फिलहाल आसपास के कई थानों की फोर्स एरिया में डेरा डाले हुए है। पुलिस पूरे हालात में नजर रखी हुई है। विवाद के दौरान जान गंवाने वाले की पहचान राधे श्याम (65) के रूप में हुई है। हमले में राधे श्याम की पत्नी कमला (60), बेटे कमल (30) और गौतम (25) के अलावा दूसरे परिवार से मोहम्मद जमाल (60) बेटे इरशाद (26) और जमाल की पत्नी मुन्नी (50) भी जख्मी हुए हैं।

One person died in stone pelting and stabbing after a fight between children in JJ Colony of Wazirpur, Delhi
घटनास्थल पर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इरशाद की हालत नाजुक बनी हुई है। भारत नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पथराव में एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस एरिया की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

ऐसे हुई बवाल की शुरुआत...
गली में कमल की स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद रहता है। शुक्रवार को कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। इस बीच किसी ने उसकी स्कूटी की लाइट तोड़ दी। इसी बात पर कमल के बेटे व एक दूसरे बच्चे के बीच झगड़ा हो गया। वहां से गुजर रहे इरशाद ने बच्चों के झगड़े को खत्म करवा दिया। यह बात कमल को पता चली तो उसने इरशाद से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान मारपीट और बवाल हो गया आरोप है कि दोनों ओर से पथराव हो गया। इसमें कुछ लोगों ने कमल की स्कूटी पत्थर से वारकर तोड़ दी। काफी देर चले बवाल के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने आई। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से समझौता हो गया। दोनों ने पेपर पर साइन किए और घर आ गए।

रात को दोबारा हुआ बवाल...
दिन में हुए बवाल के बाद सब कुछ शांत हो चुका था। आरोप है कि रात के समय मुन्नी अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। इस बीच गौतम वहां पहुंचा और उसने हेलमेट से मुन्नी के सिर वार कर दिया। मुन्नी बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों परिवार एक बार फिर आमने-सामने आए गए। दोनों ओर से दोबारा पथराव शुरू हो गया। काफी देर चले पथराव के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने लाठी-डंडे और चाकू लेकर वार करने लगा। बवाल के दौरान राधे श्याम, कमला, कमल, गौतम, जमाल, इसकी पत्नी मुन्नी और इरशाद को चाकू लगे। सभी को उपचार के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां राधे श्याम को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी का उपचार जारी है। घायलों में इरशाद की हालत नाजुक बनी हुई है।

कौन क्या करता है?
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि राधे श्याम अपने परिवार के साथ एन-17/837, ई-ब्लॉक, पत्थर वाला बाग, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी कमला के अलावा दो बेटे कमल, गौतम व अन्य सदस्य हैं। वहीं दूसरे परिवार में मो. जमाल के अलावा उनकी पत्नी मुन्नी, दो बेटे इरशाद और राशिद हैं। राधे श्याम एरिया में अंडे की रेहड़ी लगाते थे। इनका बेटा उबर बाइक चलाता है। वहीं दूसरी ओर से जमाल एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, वहीं मुन्नी एरिया में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती है। वहीं इरशाद आईटीओ पर किसी दफ्तर में चपरासी की नौकरी करता है।


यह भी पढ़ें: Delhi : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी हवाला के जरिए रकम भेजते हैं स्वदेश, आठ भारतीय समेत 26 के खिलाफ कार्रवाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed