{"_id":"6465ad413ae9a72f0605fd95","slug":"one-person-died-during-firing-in-delhi-jama-masjid-area-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Firing: जामा मस्जिद के पास अंधाधुंध फायरिंग, होटल मालिक को पीटा; गोली लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Firing: जामा मस्जिद के पास अंधाधुंध फायरिंग, होटल मालिक को पीटा; गोली लगने से एक की मौत
Thu, 18 May 2023 10:24 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 May 2023 10:24 AM IST
सार
दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। बीती रात कुछ लड़कों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। बीते 24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली में फायरिंग की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
मृत समीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। आधी रात में ताबड़तोड़ फायरिंग से जामा मस्जिद का इलाका दहल उठा। यहां गेट नंबर एक के सामने अंधाधुंध फायरिंग में 26 साल के समीर की मौत हो गई है। शाका गेस्ट हाउस के नीचे रब चला दे होटल में काम करने वाला समीर अपने रिश्ते के भाई और गेस्ट हाउस के मालिक राजू शाका के साथ मौजूद था। अचानक कुछ लड़के आए और राजू को मारने लगे। समीर बीच बचाव में आया तो तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान समीर के गोली सर में जा लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने समीर को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में गमगीन माहौल बन हुआ है। समीर के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में गोलियां चलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 मई को थाना चांदनी महल के चितली कब्र इलाके में गोलियां चली थी। महज 24 के भीतर यह दूसरा गोली कांड सामने आ गया।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस को रात करीब 1:40 मिनट पर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल समीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। समीर की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुछ लड़के यहां आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके बाद समीर के सिर में गोली लग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।