{"_id":"665821f5a7cde4e07907a399","slug":"one-person-died-due-to-heat-stroke-in-delhi-s-ram-manohar-lohia-hospital-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लू ने ली जान: बिना कूलर-पंखे के रह रहा था बिहार का मजदूर, 107 डिग्री बुखार में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लू ने ली जान: बिना कूलर-पंखे के रह रहा था बिहार का मजदूर, 107 डिग्री बुखार में हुई मौत
Thu, 30 May 2024 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 30 May 2024 12:28 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था। उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में भी लू से इस सीजन में पहली मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि, इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर बोल रहे हैं कि ऐसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक एक पाइपलाइन फिटिंग फैक्टरी में काम करता था। सोमवार रात को उसके रूममेट और फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उसे डॉक्टरों के पास लेकर आए। उसे बहुत तेज बुखार था। एक डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया, जो सामान्य शरीर के तापमान से 10 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसे अस्पताल के हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।