फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died due to cylinder blast in Motiya khan delhi

चार मंजिला इमारत में आग लगने के बाद एलपीजी सिलेंडर फटा, महिला की मौत; दो दमकलकर्मी भी झुलसे

Mon, 03 Mar 2025 01:56 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Mar 2025 01:56 AM IST
सार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मोतिया खान सिलेंडर विस्फोट से प्रभावित लोगों को समर्थन की बात कही है। आतिशी ने कहा- आप विधायक लोगों के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
One person died due to cylinder blast in Motiya khan delhi
सिलेंडर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नबी करीम के मोतिया खान इलाके में रविवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव का काम अभी शुरू ही किया जा रहा था कि तीसरी मंजिल पर एलपीजी सिलेंडर फट गया। हादसे में दो दमकल कर्मी झुलस गए।

विज्ञापन


एसटीओ रविंदर सिंह और फायर ऑफिसर वेद को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी हैं। आग पर काबू पाने के बाद बचाव दल को चौथी मंजिल से 100 फीसदी जला हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ। शव को मोर्चरी भेज दिया गया। मृतका की शिनाख्त हेमलता (40) के रूप में हुई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मोतिया खान सिलेंडर विस्फोट से प्रभावित लोगों को समर्थन की बात कही है। आतिशी ने कहा- आप विधायक लोगों के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे मिली सूचना
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार दोपहर 3.01 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मोतिया खान मकान नंबर-10554 में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां को यहां भेजा गया। करीब 25 गज की चार मंजिला इमारत में आग लगी थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी, जबकि पहली मंजिल पर एक दफ्तर बना हुआ था। दूसरी मंजिल पर हरिदर्शन और उनका परिवार रहता है। ॉ

पूरी इमारत में हेमलता अकेली थी
मकान की चौथी मंजिल पर हरिदर्शन की मां विमला और बहन हेमलता रहती थी। तीसरी मंजिल पर समान के अलावा इन लोगों ने रसोई बनाई हुई है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर ताला लगा था। हरिदर्शन परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में गए थे। इनकी मां विमला देवी सत्संग में गई थी। पूरी इमारत में हेमलता अकेली मौजूद थी। आग लगने के समय वह चौथी मंजिल पर सो रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं।

बचाव दल मौके पर पहुंचा तो हो गया धमाका
आग की सूचना मिलने के बाद दमकल अधिकारी एडीओ राजेश शुक्ला टीम के साथ वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर लगी आग धीरे-धीरे ऊपर पहुंच रही थी। इस बीच जैसे ही उनकी टीम वहां पहुंची अचानक तीसरी मंजिल पर रखे एलपीजी सिलेंडर में धमाका हो गया। ब्लास्ट से तीसरी मंजिल की दीवार के परखच्चे उड़ गए। आग ने पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच बचाव के दौरान दो दमकल कर्मी झुलस गए। आसपास की कई इमारतों को खाली करवा लिया लिया गया। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके बाद चौथी मंजिल से हेमलता का शव बरामद किया गया।

पति की मौत के बाद हेमलता रह रही थी मां के साथ
हेमलता अपने पति के साथ बदरपुर इलाके में रहती थीं। वर्ष 2021 में इनके पति की मौत हुई तो इन्होंने अपनी मां के साथ मोतिया खान इलाके में रहना शुरू कर दिया। हेमलता की कोई संतान नहीं थी। भाई हरिदर्शन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इमारत में घुसने का प्रयास किया, जिससे उनको मामूली लपटें लगीं। आग से पूरा घर जलकर खाक हो गया। बेटी की मौत के बाद विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed