{"_id":"45ce3aef42b8af10f4ea8c10178e67f4","slug":"one-new-case-on-rti-activist-chandramohan-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवस्टोरी के चक्कर में '420' कहलाएगा चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवस्टोरी के चक्कर में '420' कहलाएगा चंद्रमोहन
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 24 Sep 2014 04:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की साजिश रचने वाले चंद्रमोहन ने दादरी के आर्य समाज मंदिर में प्रीति नागर से शादी करने के लिए पेश किए गए दस्तावेजों में भी हेराफेरी की थी।
विज्ञापन
कागजों में हेराफेरी करने और दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस मामले में 420 की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। 26 सितंबर को पुलिस कई महत्वपूर्ण तथ्य भी न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
आईटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा कांड में हेराफेरी करने के कई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। चंद्रमोहन ने मौत की झूठी घटना को अंजाम देने से छह माह पहले ही 28 नवंबर 2013 को दादरी के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। इसमें पुरोहित विकास ने कागजी कार्यवाही पूरी कराई थी। कासना पुलिस का कहना है कि 26 सितंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आईडी के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया था, जिसमें गुड़गांव का पता था। वहीं, प्रीति नागर ने दिल्ली के सेकेंडरी स्कूल की मार्कशीट लगाई थी, जिसमें उसकी जन्मतिथि 14 जुलाई 1990 है। शादी के लिए दोनों ने बिना नोटरी कराए शपथपत्र दाखिल किए। साथ ही चंद्रमोहन ने आईडी में कम उम्र दिखाई। उसको कम करने के लिए दस्तावेज से हेराफेरी की गई है।
गवाहों की नहीं लगी आईडी
शादी के लिए गवाह के रूप में नीलेश रंजन पुत्र रामप्रवेश निवासी आवास विकास कॉलोनी बरेली और देवेंद्र प्रताप निवासी रामनेर गौतमबुद्ध नगर के हस्ताक्षर हैं लेकिन उनकी आईडी प्रूफ नहीं लगे हैं। गवाहों की आईडी बाद में देने की बात कहते हुए शादी की रस्म पूरी कराई गई।