फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One month report of swachha bharat abhiyan.

महीनेभर में खुली मोदी के अभियान की पोल

Mon, 03 Nov 2014 01:50 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
One month report of swachha bharat abhiyan.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 2 अक्तूबर को दिल्ली से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को शुरू हुए रविवार को एक महीना पूरा हो गया।

विज्ञापन


अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली भाजपा इकाई ने भी मोदी की तर्ज पर 9 अक्तूबर को दिल्ली की 15 बड़ी-बड़ी हस्तियों को जोड़ा था।

दिल्ली के इन नवरत्नों में पहलवान सुशील कुमार, डीयू के वीसी प्रो. दिनेश सिंह, डॉ. केके अग्रवाल, शाजिया इल्मी, डीएमसी ग्रुप एमडी डॉ. विनय भरत राम, मशहूर नृत्यांगना उमा शर्मा, इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, व्यापारी प्रवीण खंडेलवाल और डूसू अध्यक्ष मोहित नागर को जोड़ा गया।
विज्ञापन


इनमें से अगर शाजिया इल्मी की बात छोड़ दें तो न तो इन्होंने अपने नवरत्नों की घोषणा की और न ही दिल्ली की सड़कों पर सफाई करते दिखे, जबकि दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने बड़े-बड़े दावे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कुछ मौके पर तो सफाई करते दिखे, लेकिन दिल्ली के सांसद, विधायक और पार्षद सफाई अभियान में जोर-शोर से जुटे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अखाड़े में दिलाई स्वच्छता की शपथ

One month report of swachha bharat abhiyan.

दिल्ली कुश्ती संघ ने जनकपुरी अखाड़े में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जहां छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवान सागर को दिल्ली केसरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता और स्वच्छता अभियान से जुड़े सुशील कुमार ने खिलाड़ियों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए शपथ दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक प्रो. जगदीश मुखी, भाजपा के राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सेल के संयोजक अशोक अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed