{"_id":"5d816e2e8ebc3e0173476d51","slug":"one-lakh-rupees-online-fraud-with-lady-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड ब्लॉक बता खाते से निकाल लिए एक लाख, ठग ने बैंक कर्मचारी बन महिला को किया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड ब्लॉक बता खाते से निकाल लिए एक लाख, ठग ने बैंक कर्मचारी बन महिला को किया था फोन
Wed, 18 Sep 2019 05:07 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक महिला का एटीएम कार्ड ब्लॉक बताकर उसके साथ ऑनलाइन ठगी की गई। ठग ने एटीएम कार्ड को दोबारा अनब्लॉक करने का झांसा देकर पीड़िता से कार्ड की डिटेल ले ली। बाद में उसके खाते से एक लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए।
पीड़िता ने बैंक जाकर कार्ड ब्लॉक करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता योगिता चौहान परिवार के साथ मधु विहार में रहती हैं। उनका इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर बताया कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। वह बैंक की शाखा जाकर इसे अनब्लॉक करा सकती हैं।
यह बात कर आरोपी ने फोन रख दिया। कुछ देर बाद आरोपी का दोबारा कॉल आया। कॉलर ने बताया कि वह बिना बैंक जाए उनका कार्ड अनब्लॉक कर सकता है। योगिता उनके झांसे में आ गई। आरोपी ने पीड़िता से उसके कार्ड और खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद योगिता से कहा कि उसके पास मैसेज आएगा, उस मैसेज को उसे भेजना होगा।
विज्ञापन
इस बीच योगिता के पास एक ओटीपी आया, जिसको उसने आरोपी के नंबर पर भेज दिया। इस बीच 13 सितंबर को उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए। पता चला कि उसके खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।