फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One killed, two seriously injured in three road accidents

Delhi NCR News: तीन सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, एक बुजुर्ग और एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहला हादसा मिंडकोला के पास हाईवे पर हुआ, जहां ट्रक चालक जयकुमार तिवारी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, उनके पिता 22 अप्रैल की रात पलवल से गुरुग्राम जा रहे थे। आरोप है कि आगे चल रहे वाहन चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में जयकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




दूसरा हादसा जनौली-बघौला रोड पर हुआ, जहां अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, 19 अप्रैल की रात उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गदपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरा मामला मांदकोल-ककड़ीपुर मार्ग का है, जहां ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद चालक को मौके से भगा दिया गया और बाद में किसी ने भी मदद नहीं की। गदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article