फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One killed in cyber cafe in gurgaon

साइबर कैफे में घुसे हमलावर, गोलियों बरसा ली एक की जान

Tue, 25 Aug 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 25 Aug 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
One killed in cyber cafe in gurgaon

गुड़गांव के पालम विहार स्थित साइबर कैफे में सोमवार देर रात बैठे एक युवक को पांच हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। उसे पांच गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन


दौलताबाद निवासी मोहित जांघू (22) सोमवार देर रात अपने दोस्त के साथ साइबर कैफे गया था। जब वह वहां पर बैठा था, तभी एक गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मोहित पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इधर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मोहित को एशिया कोलंबिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक 12वीं पास करने के बाद मोहित अब कॉलेज में पढ़ रहा था। उसके पिता सेना में हैं।


एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इसका खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने पर ही होगा।

जानकारों की मानें तो मोहित के साथ एक बार पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। पुलिस भी इस बात को मान रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश ही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed