{"_id":"66bb2826f8657c0cd60cd834","slug":"one-india-one-ticket-delhi-meerut-passengers-will-get-tickets-of-namo-bharat-trains-on-irctc-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ के यात्री कृपया ध्यान दें: IRCTC पर मिलेगा नमो भारत ट्रेनों का टिकट, ‘वन इंडिया-वन टिकट’ को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ के यात्री कृपया ध्यान दें: IRCTC पर मिलेगा नमो भारत ट्रेनों का टिकट, ‘वन इंडिया-वन टिकट’ को बढ़ावा
Tue, 13 Aug 2024 03:02 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:02 PM IST
सार
भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकटिंग सुविधा मिलेगी। एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी ने ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Namo Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के लिए सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन
यह ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल के माध्यम से किया है। यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर नमो भारत ट्रेनों की टिकटिंग सुविधा उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में साहिबाबाद-मोदीनगर नॉर्थ खंड परिचालन में है और अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। इस समझौते का उद्देश्य सहज यात्रा समाधान प्रदान करना है, जिससे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आरआरटीएस सेवाओं दोनों का उपयोग करना आसान हो जाए।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी पर ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एक साथ 8 यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकेंगे। आरआरटीएस बुकिंग विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे उपयोगकर्ता के ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकेगा। प्रत्येक आरआरटीएस टिकट के लिए एक अलग क्यूआर कोड जेनरेट होगा और इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची पर आसानी से प्रिंट किया जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन तक वैध होगा क्यूआर कोड
क्यूआर कोड आरआरटीएस यात्रा तिथि से एक दिन पहले, यात्रा तिथि पर और यात्रा तिथि के दो दिन बाद तक यानी कुल 4 दिनों की अवधि के लिए वैध होगा। ट्रेन टिकट पर प्रत्येक यात्री को एक समर्पित क्यूआर कोड के साथ अपना स्वयं का नमो भारत टिकट प्राप्त होगा, जो एक परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगा। एक ही ट्रेन टिकट के लिए बुक किए गए सभी नमो भारत टिकट सभी यात्रियों के लिए एक ही मूल और गंतव्य स्टेशन के लिए होंगे।
खास बात यह है कि अब नमो भारत टिकट को वर्तमान रेलवे आरक्षण विंडो पर भी 120 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है। नमो भारत टिकट बुकिंग सफल होने पर उपयोगकर्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए अलग-अलग आरआरटीएस क्यूआर कोड विवरण के साथ एसएमएस और ईमेल के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी।