{"_id":"57f217726689310735709516f527ecea","slug":"one-hang-to-death-and-other-one-death-caused-by-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर और दूसरी घटना में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी निवासी जय कुमार की पत्नी आशा ने सोमवार रात घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह सोकर उठे परिजनों ने आशा का लटकता हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिला ने फांसी किस कारण लगाई परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। डबुआ पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते महिला ने जान दी। दूसरी घटना सीही गांव की है।
यहां के दीपक (25) ने संदिग्ध हालात में मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ सेक्टर सात ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।