शाहबेरी के बाद नोएडा में गिरी निर्माणाधीन दीवार, एक बच्चे की मौत 4 घायल
One dead and three others injured after an under construction building collapsed in Noida Sector 63, earlier today. Investigation underway.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2018विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्राधिकरण ने बहलोलपुर गांव के किसानों को जमीन अधिग्रहण के एवज में 5 फीसदी आबादी के भूखंड आवंटित कर रखेे हैं। सेक्टर में ए-002 भूखंड होटल संचालक का है। वह यहां बेसमेंट बनवा है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के छाता निवासी रविशंकर, हेमराज व प्रकाश और उसकी पत्नी कासा यहां काम कर रहे थे। प्रकाश का बेटा हिमांशु (4) भी मौजूद था।
इसी दौरान बारिश हो गई। बारिश बंद हुई तो ठेकेदार ने जलभराव के बावजूद बेसमेंट की दीवार बनवाना जारी रखा। जबकि राजमिस्त्री और मजदूरों ने दीवार पर खतरा होने की बात कही। आरोप है कि ठेकेदार ने जबरन काम करने के लिए कहा। काम शुरू होते कुछ ही देर हुई थी कि अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इससे काम कर रहे प्रकाश, कोसा, हिमांशु, हेमराज और रविशंकर दब गए।
मौके पर अकेले ठेकेदार ने दीवार के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हिमांशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हेमराज की हालत नाजुक होने पर उसे एम्स रेफर कर दिया। जबकि एसजीएम अस्पताल ने घायलों को ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया।
माता-पिता को नहीं दी मासूम के मौत की जानकारी
पुलिस के मुताबिक प्रकाश और कोसा को नहीं बताया गया है कि उनके बच्चे की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के छाता में परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि, उनके आसपास के गांव के कुछ लोग आ गए थे।
फेज-थ्री, इंस्पेक्टर, अमित कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर-63ए के एक भूखंड पर बेसमेंट बनवाया जा रहा था, जिसमें लापरवाही से काम कराने के दौरान दीवार गिर गई और उसमें एक बच्चे की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने भूखंड मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।