फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one crore rupees jewellery loot in train

ट्रेन में एक करोड़ के जेवरात लूटे, विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू और पिस्तौल से किया हमला

Sat, 11 May 2019 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
one crore rupees jewellery loot in train
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार रेलवे स्टेशन इलाके में बिहार के एक ज्वेलर के कर्मचारी से बदमाशों ने एक करोड़ के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी पर चाकू और पिस्तौल के बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के समय कर्मचारी चांदनी चौक से जेवरात लेकर बिहार जाने के लिए सदर बाजार स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर नई दिल्ली स्टेशन आ रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालबाबू यादव (35) सीवान (बिहार) का रहने वाला है। वह सीवान के देवरिया स्थित शिल्पी ज्वेलर्स में काम करता है। उसका मालिक निर्भय लालबाबू को अक्सर जेवरात की खरीदारी के लिए दिल्ली भेजता है। वह महीने में दो बार चांदनी चौक के कूंचा महाजनी आकर जेवरात खरीदकर ले जाता था। बृहस्पतिवार को वह तीन किलो वजन के जेवरात यहां से खरीदने के बाद उसे बैग में ले जा रहा था। उसको सीवान जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होना था। देर शाम सात बजे वह सदर बाजार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली स्टेशन के लिए रवाना हुआ। स्टेशन से ट्रेन के चलते ही चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू और पिस्तौल के बट से हमला कर जेवरात लूट लिए। 
विज्ञापन


किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की
लालबाबू ने बताया कि ट्रेन में जब उसके साथ बदमाश लूटपाट कर रहे थे, तो किसी भी यात्री ने बदमाशों का विरोध नहीं किया। नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की। वह कूंचा महाजनी में रहने वाले अपने एक परिचित ज्वेलर के पास पहुंचा, जिसने लालबाबू को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मिली। उधर कूंचा महाजनी के कारोबारियों ने भी लालबाबू के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। पीड़ित के पेट, कान, सिर और हाथ पर चाकू के जख्म थे। साथ ही सिर पर पिस्तौल के बट की चोट भी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान में काफी विरोधाभास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed