फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one crore Fraud from American Express credit card, two B.tech Student Arrested in noida

ठगी के लिए आस्ट्रेलिया से बनकर आते थे क्रेडिट कार्ड, धोखाधड़ी में बीटेक के दो छात्र गिरफ्तार

Mon, 27 May 2019 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 May 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
one crore Fraud from American Express credit card, two B.tech Student Arrested in noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के क्रेडिट बनवाकर करोड़ों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने बीटेक कर रहे दो छात्रों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। एक आरोपी हरियाणा के हिसार व दूसरा यमुना नगर का रहने वाला है। हिसार निवासी आरोपी का बड़ा भाई आस्ट्रेलिया में साइबर ठगों की मदद से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर छोटे भाई के पास भेजता था। इसके बाद वह यूपी, हरियाणा, दिल्ली आदि में दोस्त के साथ क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदकर दूसरी जगह बेच देता था।

विज्ञापन


9 माह में आरोपियों ने आस्ट्रेलिया से भारत भेजे गए क्रेडिट कार्ड से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि, अभी कंपनी के पास कुछ क्रेडिट कार्ड की सूचना नहीं मिल पाई है। इससे यह आंकड़ा बढ़ सकता है। आरोपियों से फर्जी दस्तावेज और काफी संख्या में क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


ठगी के लिए आस्ट्रेलिया से बनकर आते थे क्रेडिट कार्ड
एसपी सिटी सुधा सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते सप्ताह अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के इन्वेस्टिगेशन मैनेजर कैप्टन आशीष मदान ने थाना सेक्टर-20 में फर्जी क्रेडिट कार्ड से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की तो एक युवक का मोबाइल नंबर मिल गया। उससे एक अन्य बैंक अधिकारी बनकर बात की गई तो वह झांसे में आ गया और उसे नोएडा के सेक्टर-16 के पास बुला लिया गया। वह अपने दोस्त को भी साथ लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आजाद नगर, हिसार हरियाणा निवासी संदीप बेनीवाल व यमुना नगर हरियाणा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई।  संदीप बेनीवाल का भाई सुनील बेनीवाल ऑस्ट्रेलिया में ग्राफिक्स डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा है। संदीप बेनीवाल ने बताया कि सुनील ऑस्ट्रेलिया से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट कार्ड बनवाकर भेज देता था। इसके बाद वह हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उन क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदकर किसी और को बेच देता था। उसने अपने साथ दोस्त संदीप कुमार को भी शामिल कर लिया था और उसे 15 फीसदी हिस्सा दिया जाता था। दोनों दोस्त हैं एक साथ बीटेक कर रहे हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि पिछले दिनों उन्होंने नोएडा के सेक्टर-18 स्थित नामचीन ज्वैलरी शोरूम से अक्ष्य तृतीया पर 10 लाख रुपये के जेवर खरीदे थे।

9 माह में ढाई करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

9 माह में आरोपियों ने आस्ट्रेलिया से भारत भेजे गए क्रेडिट कार्ड से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि अभी कंपनी के पास कुछ क्रेडिट कार्ड की सूचना नहीं मिल पाई है। इससे यह आंकड़ा बढ़ सकता है। रकम को सुनील बेनीवाल के खाते में डाला जाता था और उससे हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में बैठे ठगों को दिया जाता था।

क्रेडिट कार्ड पर नाम के अनुसार बदल लेते थे अपना लुक
अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के फर्जी कार्ड से खरीदारी करने के लिए आरोपी अपना हेयर स्टाइल से लेकर अन्य लुक बदल देते थे और अंग्रेजी में बात करके बड़े शोरूम से आसानी से शॉपिंग कर लेते थे। एक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के लिए एक ही लुक रखते थे।

पुलिस के अनुसार, बीटेक के दोनों छात्र ऑस्ट्रेलिया का नागरिक दिखने के लिए बालों व दाढ़ी रंगवा लेते थे और चश्मे आदि लगाकर स्टाइलिश बनकर ही शोरूम में जाते थे। ज्यादातर महिला कर्मचारियों से ही ज्वेलरी खरीदते थे। क्रेडिट कार्ड पर नाम भी ऑस्ट्रेलियाई होता था और इंडिया में स्टडी वीजा पर आना बताया जाता था। अगर किसी क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम होती थी तो शुरू में 20 से 50 हजार रुपये की खरीदारी करते थे और उसकी पेमेंट ऑस्ट्रेलिया से ही करा दी जाती थी। जब भी किसी को संदेह होता था तो पेन कार्ड दिखा दिया जाता था। क्रेडिट कार्ड व पेन कार्ड आदि पर एक ही फोटो देखने के बाद दुकानदार का संदेह खत्म हो जाता था। ज्वेलरी खरीदने के बाद नोएडा, दिल्ली सहित एनसीआर के दुकानदारों को 25 से 30 फीसदी तक कमीशन पर बेचकर नकदी ले लेते थे।

सरगना के पिता हरियाणा में सब इंस्पेक्टर हैं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मुख्य सरगना सुनील बेनीवाल के पिता हरियाणा पुलिस में सबइंस्पेक्टर हैं। जब क्रेडिट कार्ड से ज्वेलरी खरीदने की जांच हुई तो सामने आया कि क्रेडिट कार्ड का पता और नंबर व व्यक्ति सभी फर्जी हैं। इसके बाद नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नोएडा पुलिस ने बैंक से कुछ साक्ष्य जुटाए जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकी। सरगना सिल्वर क्रेडिट कार्ड बनवाता था जिसमें अधिक रकम की लिमिट मिलती थी और बड़ा खेल खेला जा सकता था। क्रेडिट कार्ड फर्जी न लगे इसके लिए भाई और उसके दोस्त के फोटो लगाकर आधार और पेन कार्ड तक उसी नाम से बनाकर भेज देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed