फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one bounty criminal shot in encounter with police while 2 managed to escape in Kasna, Greater Noida

UP: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही जख्मी

Tue, 10 Apr 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
one bounty criminal shot in encounter with police while 2 managed to escape in Kasna, Greater Noida
गिरफ्तार अपराधी को अस्पताल ले जाती पुलिस

कासना कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और एक गोली सिपाही की कमर को छूती हुई निकल गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बदमाश की पहचान एक साल पहले हुए व्यापारी के अपहरण में शामिल रहे सनेश निवासी बुलंदशहर के रुप में हुई है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। आरोपी के पास से एक कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

 


एसपी देहात सुनीति ने बताया कि सोमवार रात कासना कोतवाली पुलिस ओद्यौगिक क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक वैगनआर कार को रुकने का इशारा किया।

एक बदमाश के पैर में गोली लगी

one bounty criminal shot in encounter with police while 2 managed to escape in Kasna, Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

कार में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम व वाहन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी कार से कूदकर फरार हो गए। 

बताया गया है कि मुठभेड़ में एक गोली सिपाही सचिन कुमार की कमर को छूते हुए निकल गई। जिससे सचिन जख्मी हो गया। कासना कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 में सेक्टर पी-3 से व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता का अपहरण हुआ था।

बदमाशों ने तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर व्यापारी को मुक्त कराया था। इस घटना में सनेश शामिल रहा था। सनेश को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। जिसमें वह वांछित था और उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed