फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One arrested with five rare species of turtles in delhi

दुर्लभ प्रजाति के पांच कछुओं के साथ एक गिरफ्तार, एनजीओ ने दी थी सूचना

Fri, 28 Aug 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
One arrested with five rare species of turtles in delhi
सांकेतिक तस्वीर

मध्य जिला की दरियागंज थाना पुलिस ने वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ मिलकर एक दुकान से दुर्लभ प्रजाति के पांच कछुए बरामद किए हैं। दुकानदार अवैध रूप से कछुए बेच रहा था। एक एनजीओ को इसका पता चला तो वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान अजीम (24) के रूप में की गई। अजीम कछुए तस्करी कर कहां से लाया, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। बरामद सभी कछुओं को वाइल्ड लाइफ अधिकारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी एनजीओ में काम करने वाला दीपक की शिकायत पर सारी कार्रवाई हुई। दीपक परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 में रहता है। उसे सूचना मिली थी कि दरियागंज इलाके में नेताजी सुभाष मार्ग स्थित एक दुकान पर प्रतिबंधित कछुओं को तस्करी कर लाकर बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दीपक ने खुद इसकी पड़ताल की। बाद में पुष्टि करने के बाद मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को दी। पुलिस को भी इसकी खबर की गई। बाद में पुलिस ने दुकान पर छापेमारी की। 


वहां बाल्टी के अंदर से पांच छोटे कछुए बरामद हुए। पूछने पर दुकान का मालिक अजीम कोई जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed