{"_id":"5a2d9c844f1c1baf678c0ddb","slug":"one-arrested-for-smuggling-of-gold-biscuit-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI एयरपोर्ट पर सोने की बिस्किट के साथ एक अरेस्ट, स्टाफ कर रहा था मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI एयरपोर्ट पर सोने की बिस्किट के साथ एक अरेस्ट, स्टाफ कर रहा था मदद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 04:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंटननेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने निजी कंपनी के क्लीनर के जरिए सोने की बिस्किट को एयरपोर्ट से बाहर निकालने का प्रयास करने वाले यात्री को दबोचा है। जवानों ने क्लीनर को भी पकड़ा है। उसके पास से 466 ग्राम के बिस्किट मिले हैं। इसकी कीमत 14 लाख आंकी गई है। सीआईएसएफ ने दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्लीनर की पहचान रजनीश (25) जबकि यात्री की शहनवाज (33) के रूप में हुई है। सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, सर्विलांस टीम ने रविवार सुबह एयरपोर्ट पर कार्यरत निजी कंपनी के एक क्लीनर को अराइवल डी बोर्डिंग एरिया में जाते देखा।
विज्ञापन
वहां से क्लीनर स्मोकिंग रूम में गया। जहां एक यात्री ने एक सिगरेट का डब्बा उसे सौंप दिया। यात्री वहां से अराइवल इमिग्रेशन एरिया में चला गया। निगरानी रख रही टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर महिला यात्री और स्टाफ ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़, ये था पूरा मामला
तलाशी में उसके पास से एक सिगरेट का डिब्बा मिला। जिसमें सोने के चार बिस्कुट थे। रजनीश ने बताया कि अबू धाबी से आए एक यात्री ने उसे एयरपोर्ट से बाहर निकालने के लिए बिस्किट दिया। उसके निशानदेही पर जवानों ने यात्री शाहनवाज को भी दबोच लिया।