फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One and half month old baby died of corona infection in Delhi

दिल्ली में डेढ़ माह का मासूम हार गया कोरोना से जंग, दस महीने का एक बच्चा भी संक्रमित

Sun, 19 Apr 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
One and half month old baby died of corona infection in Delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस से डेढ़ माह के शिशु की मौत हो गई। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कलावती शरन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती शिशु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब तक सबसे कम आयु का यह शिशु था। 

विज्ञापन


निजामुद्दीन और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद कलावती शरन अस्पताल तीसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट के रुप में उभर कर सामने आया है। अब तक यहां दो डॉक्टर सहित 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक डेढ़ माह के शिशु ने दम तोड़ दिया। बाल रोग विभाग के आईसीयू में सात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दो शिशु कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में इन बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने के प्रयास शुरू हो चुके थे। इसी बीच रात को एक शिशु ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले अस्पताल में एक महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से अब तक 8 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि एक 10 माह का शिशु और उसका पिता भी कोरोना संक्रमित मिला है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने देर रात इसकी पुष्टि नहीं की है। महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा से संपर्क भी किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 

कलावती अस्पताल में भर्ती 10 माह का बच्चा संक्रमित

निजामुद्दीन स्थित मरकज और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद अब कलावती अस्पताल राजधानी का तीसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 10 महीने का बच्चा भी संक्रमित मिला है। साथ ही अस्पताल के 9 और डॉक्टर, तीमारदार संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले कलावती अस्पताल में कुछ दिन पहले द्वारका निवासी एक डॉक्टर संक्रमित मिली थी, जिसके बाद से अब तक यहां 10 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। 

संक्रमित मरीज मिलने के बाद बाल रोग विभाग के आईसीयू को बंद किया जा सकता है। बच्चे का पिता भी संक्रमित है। अब तक अस्पताल में दो डॉक्टर, छह नर्स व अन्य स्टाफ भी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कई डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट आने का इंतजार है। 

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि आईसीयू में सात बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। इनकी जांच करना भी जरूरी है। इन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर करना भी पड़ेगा। कलावती अस्पताल दिल्ली के सबसे बड़े बाल रोग विशेषज्ञ अस्पतालों में से एक है। यहां पिछले तीन दिन में एक के बाद एक 10 मरीज सामने आ चुके हैं। इसलिए आईसीयू को बंद करने के अलावा फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। रविवार को अस्पताल में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 

पिछले महीने निजामुद्दीन स्थित मरकज से करीब 2300 लोगों को निकाला गया था। इनमें 1080 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सबसे पहले एक महिला डॉक्टर विदेश से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी। इसके बाद लगातार कई लोग संक्रमित हुए। जिसमें चार कैंसर मरीज, एक तीमारदार, एक सुरक्षा गार्ड, तीन डॉक्टर, 18 नर्स और एक नर्स का 2 वर्षीय बच्चा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed