फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Once again the amount of ammonia increased in Yamuna river

Delhi: यमुना नदी में एक बार फिर अमोनिया की मात्रा बढ़ी, जल बोर्ड के दो संयंत्रों में पानी शोधित होना कम हुआ

Mon, 03 Apr 2023 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Apr 2023 07:30 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यमुना नदी स्थित वजीराबाद तालाब में उच्च स्तर के प्रदूषक (8.0 पीपीएम से अधिक अमोनिया) प्राप्त हुए है। इस कारण तालाब से जुड़े उसके वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधक संयंत्रों ने इस पानी को शोधित करने में हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Once again the amount of ammonia increased in Yamuna river
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजधानी में पानी की किल्लत की समस्या दूर करने के प्रयास के बीच सोमवार को पेयजल संकट पैदा होने के आसार हो गए। दरअसल, यमुना नदी में एक बार फिर हरियाणा से प्रदूषित पानी छोड़ दिया गया है। इस बार नदी में अत्यधिक प्रदूषित पानी आया है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के संयंत्र इस पानी को साफ नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यमुना नदी स्थित वजीराबाद तालाब में उच्च स्तर के प्रदूषक (8.0 पीपीएम से अधिक अमोनिया) प्राप्त हुए है। इस कारण तालाब से जुड़े उसके वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधक संयंत्रों ने इस पानी को शोधित करने में हाथ खड़े कर दिए हैं। इन दोनों संयंत्रों में पानी के शोधन में 25-50 प्रतिशत की कमी आई है। लिहाजा इन दोनों संयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली के तमाम इलाकों के साथ-साथ उत्तरी दिल्ली व पुरानी दिल्ली के इलाकों में मंगलवार से लेकर तालाब में प्रदूषित पानी का स्तर कम होने तक पेयजल संकट रहेगा।

विज्ञापन

बोर्ड ने प्रभावित इलाके के लोगों को सुझाव दिया है कि वे पानी का सदुपयोग करें और पानी की कमी होने पर वे टैंकरों की मांग करके पेयजल संकट की समस्या से निजात पा सकते हैं। यमुना नदी में गत सप्ताह भी यमुना नदी में हरियाणा से प्रदूषित पानी छोड़ा गया था। इसके मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया है और उनसे यमुना नदी में प्रदूषित पानी आने से रोकने के लिए बोला है।

इन इलाकों में रहेगा पेयजल संकट
नई दिल्ली के तमाम इलाके, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर और आसपास का क्षेत्र, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश और आसपास के क्षेत्र, छावनी क्षेत्र और दक्षिणी दिल्ली के अनेक हिस्से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed