फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Once again fog attacks on delhi

रहिए तैयार, फिर कहर ढाने आ रहा है कोहरा

Mon, 03 Mar 2014 07:23 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 07:23 AM IST
विज्ञापन
Once again fog attacks on delhi
देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र में तीन दिन से बिगड़ा मौसम रविवार को थोड़ा साफ रहा। हालांकि, बारिश, ओले और बर्फबारी की वजह से हवा में नमी की मात्रा 57-100 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस कारण अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी व राजस्थान में भारी कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे कुछ क्षेत्रों में दृश्यता 200 मीटर से नीचे रह सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पश्चिम हवा के कारण ठंड महसूस की गई। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री नीचे रहा, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चार मार्च को पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 व 6 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फ गिर सकती है।

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में इसका असर बहुत कम होगा। आगामी सप्ताह रात के तापमान में बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। रात में सर्दी यूं ही बनी रहेगी। हालांकि, दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होगी।


रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे 10 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद में दिन का तापमान 22.2 डिग्री, गुड़गांव में 21.7 डिग्री, नोएडा में 21.5 डिग्री व गाजियाबाद में 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed