{"_id":"f2eedad7ccdc45fd735b41e453c7151a","slug":"on-the-way-yamuna-expressway-to-agra-journey-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर आगरा तक का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर आगरा तक का सफर हुआ महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें सोमवार रात से बढ़ा दी गई हैं। इस रास्ते पर आगरा तक का सफर अब और महंगा हो गया है। शासन की ओर से भी 2014-15 के लिए शुल्क बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
नई दरों से अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों पर प्रति किलोमीटर 10 पैसे से लेकर 80 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण अब 10 से लेकर 160 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। एक अप्रैल से हर साल टोल की दरें संशोधित करने का अधिकार यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बोर्ड को दे दिया गया है।
विज्ञापन
नई दरों के मुताबिक, अब यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा तक के सफर के लिए दुपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए 15 रुपये ज्यादा हो गए हैं। कार व जीप के लिए 10 रुपये और हल्के वाहन व मिनी बस के लिए 50 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। बस और ट्रक के लिए 100 रुपये का शुल्क बढ़ाया गया है। भारी वाहनों से 165 रुपये जबकि ज्यादा भारी वाहनों से 160 रुपये अतिरिक्त टोल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी हुई दरों का सूचना बोर्ड लगा दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के बनने से आगरा तक की दूरी घट गई और समय बहुत कम लगने लगा लेकिन टोल ज्यादा होने के कारण इसका विरोध होता रहा है। दो साल के अंतराल के बाद ये बढ़ोतरी हुई है। इस बारे में यमुना एक्सप्रेसवे के सीईओ पीसी गुप्ता ने बताया कि शासन ने संशोधित टोल दरों को मंजूरी दे दी है। टोल दर पर निर्णय लेने का अधिकार भी प्राधिकरण को दे दिया गया है।
राउंड ट्रिप के लिए बाइक के देने होंगे 265 रुपये
नई दरों के मुताबिक अब आगरा जाने और उसी दिन वापस आने के लिए यानी राउंड ट्रिप के लिए बाइक को 265 रुपये, कार-जीप को 530 रुपये, हल्के वाहन और मिनी बस को 900 रुपये, बस-ट्रक को 1840 रुपये, भारी वाहनों को 2825 रुपये और अतिरिक्त भारी वाहनों को 3615 रुपये चुकाने होंगे।