सीट से ही पता चलेगा टॉयलेट खाली है या नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप अपनी ट्रेन की सीट पर बैठे-बैठे ही जान सकेंगे कि शौचालय खाली है या नहीं। आपको शौचालय के गेट के पास से लौटने की आवश्यकता नहीं होगी।
रेलवे हर कोच में दोनों तरफ ट्वॉयलेट अक्यूपाइड स्टेटस मशीन लगानी शुरू कर दी हैं। प्रयोग के तौर पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के एसी टू कोच को इस मशीन से लैस कर दिया गया है।
रेलवे में इन दिनों जहां बायो ट्वॉयलेट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, ट्वॉयलेट अक्यूपाइड स्टेटस मशीन में लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। इस मशीन में हरी व लाल एलईडी लाइट लगी हुई है।
मशीन बताएगी टॉयलेट के बारे में
इसके साथ ही वेस्टर्न व इंडियन टाइप के ट्वॉयलेट का फोटोग्राफ भी बना है। ट्वॉयलेट से इस मशीन को सेंसर से जोड़ा गया है। लाल बत्ती जलने का मतलब खाली नहीं है, अगर हरी जलती है तो आप जा सकते हैं।
ट्रेन कोच के दोनों साइड के गेट के ऊपर यह मशीन लगाई गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। बतौर पायलट प्रोजेक्ट इसे कुछ ट्रेनों में लगाया गया है।
यात्रियों का फीडबैक लेने के बाद इसे जल्द ही अन्य श्रेणियों के कोच में भी लगाया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी ट्रेन के यात्रियों को यह सुविधा जल्द मिले। फिलहाल दो मशीन एक कोच में लगाई जा रही हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।