फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the order of DM fail, are open school.

डीएम के आदेश ठेंगे पर, खुले रहे स्कूल

Sun, 24 Jan 2016 03:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
On the order of DM fail, are open school.
गाजियाबाद के कई स्कूलों ने डीएम के आदेश को भी ठेंगे पर रख दिया है। कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए डीएम ने 23 जनवरी (शनिवार) तक छुट्टी घोषित कर रखी है।
विज्ञापन


इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। शनिवार को भी कई स्कूलों ने आदेश की अनदेखी करते हुए स्कूल को खोले रखा। दोपहर में धूप निकली, मगर सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल सकी।

सर्दी इस कदर थी कि दिन भी लोग अलाव जलाकर बैठे थे। ठंड से ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर पहले 22 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल में छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन


बाद में एक दिन और बढ़ा दिया गया। अब सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. प्रवेश सिंह ने बताया कि आदेश के बावजूद जो स्कूल खुल रहे हैं उनकी लिस्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed