फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the birthday of scientist CV Raman e - library gift

वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिन पर ई-लाइब्रेरी का तोहफा

Mon, 03 Mar 2014 01:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Mar 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of scientist CV Raman e - library gift
महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिन पर जिले को ई-लाइब्रेरी का तोहफा मिला है। बिल एंड मिल्डा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से नंदग्राम स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में इस हाईटेक लाइब्रेरी की शुरूआत डीएम एसवीएस रंगाराव द्वारा की गई है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस लाइब्रेरी का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन


राजकीय जिला पुस्तकालय की अध्यक्षा गीता रानी ने बताया कि पुस्तकालय को हाईटेक किए जाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। बिल एंड मिल्डा गेट्स फाउंडेशन के 25 लाख की आर्थिक सहयोग के चलते ही ई-लाइब्रेरी की शुरूआत हो सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्म दिवस अवसर पर ही लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में पुस्तकालय के 600 सदस्य हैं। लाइब्रेरी में कंप्यूटर लैब तैयार होने से तेजी से सदस्यता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम एसवीएस रंगाराव ने बताया कि लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के लिए बिल गेट्स फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश के सात जिलों को 25-25 लाख का बजट दिया गया था।


बिल गेट्स ने ही लाइब्रेरी में काम कराने की जिम्मेदारी नैसकाम फाउंडेशन और मोजरबियर को दी थी। लाइब्रेरी में कुल 11 कंप्यूटर लगाए गए हैं। सभी कंप्यूटर को नेट से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed