Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the anniversary of the 1984 Sikh riots, the Delhi Gurdwara Committee held prayers alongside the affected families.

Delhi NCR News: 1984 सिख दंगों की बरसी पर पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने की अरदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
1984 सिख दंगों की बरसी पर पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने की अरदास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नवंबर 1984 के सिख दंगों की 42वीं बरसी पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में दो दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। शाम को पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ सच की दीवार पर अरदास की गई और मोमबत्तियां जलाकर दंगों में मारे गए लोगों को याद किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक नवंबर को रामलीला मैदान में राजनीतिक रैली आयोजित कर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि इंसाफ पसंद लोगों और व्यापारियों ने इस दिन रैली नहीं करने की अपील की थी, लेकिन राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े रहे।

कालका और काहलों ने कहा कि नवंबर का महीना आते ही सिख कौम को 1984 के उस भयावह दंगों की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। यह केवल दिल्ली के सिख परिवारों का दर्द नहीं है, बल्कि देशभर के इंसाफ पसंद लोगों के लिए भी यह गहरा घाव है। उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। इस दौरान आत्मा सिंह लुबाणा सहित कमेटी के सदस्य, दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed