{"_id":"5866547c4f1c1b445ceec909","slug":"on-hanging-hoarding-and-banner-fine-will-be-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम सीमाक्षेत्र में चुनाव के दौरान बैनर होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा और उसे चुनावी खर्च में भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि जो भी उम्मीदवार अब होर्डिंग व बैनर लगाएगा उसे तुरंत निगम दस्ते द्वार हटा दिया जाएगा व उस पार्षद उम्मीदवार से नगर निगम जुर्माना भी वसूलेगा।
विज्ञापन
निगम चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग जगह-जगह बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगा रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता भी खराब होती है। इन दिनों पूरे शहर के प्रमुख सड़कों, चौराहों पर अवैध तरीके से बैनर व होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम का दस्ता पिछले दो दिनों से होर्डिंग को हटाने मेें लगा हुआ है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही है। दिनभर नगर निगम कर्मचारी होर्डिंग हटाने का काम करते हैं, रात रात में ही फिर से नया होर्डिंग लगा दिया जाता है। जिससे नगर निगम को काफी परेशानी हो रही है।