फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On flirting with girls made dipute, brick and stone used in battle.

लड़कियों से छेड़खानी पर बवाल, बरसे ईंट-पत्थर

Sun, 28 Jun 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 28 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
On flirting with girls made dipute, brick and stone used in battle.
रजनीगंधा चौराहे पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़कियों के साथ सरेराह छेड़खानी का प्रयास और उनका पीछा करने की वजह से करीब एक घंटा तक बवाल हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों के कुछ लड़के और लड़कियां सेक्टर-18 के एक बार में पार्टी के लिए पहुंचे थे।

लौटते समय कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लड़कियां और उनके साथी स्कॉर्पियो पर थे, जबकि युवक बाइक पर सवार थे और अश्लील फब्तियां कस रहे थे। स्कॉर्पियो सवार लड़कों के विरोध करने पर बाइक सवार वहां से निकल गए।

विज्ञापन

मनचलों ने दूसरे साथियों को भी बुला लिया

On flirting with girls made dipute, brick and stone used in battle.

इसी बीच उन्होंने कुछ साथियों को फोन कर बुला लिया और फिर से स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। करीब पांच से छह बाइक पर सवार युवकों ने रजनीगंधा चौराहे पर स्कॉर्पियो को रोक लिया। जिसके बाद वहां मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में ईंट पत्थरों तक का प्रयोग किया गया। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की। घटना की खबर पाकर नजदीकी पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही वहां पहुंच गए।

पुलिस ने बड़ी ही मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया और उनको सेक्टर-20 थाने में लेकर आए। बताया जा रहा है कि मारपीट में लड़कियां भी घायल हो गईं हैं। इसके अलावा पीछा करने वाले एक युवक को घायल होने पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिर लड़कियों ने रोते हुए बताया सच

On flirting with girls made dipute, brick and stone used in battle.

लड़कियों ने रोते हुए बताया कि कुछ लोग अट्टा से ही उनसे छेड़खानी करते हुए पीछा कर रहे थे और रजनीगंधा चौक पर गाड़ी रोककर मारपीट पर उतर आए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह चाहती तो सभी मनचलों को पकड़ सकती थीं।

लेकिन उनके हाथ केवल एक ही मनचला आ सका। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मारपीट के आरोप में पांच लड़कों को जेल भेज दिया है। इनके नाम यथार्थ द्विवेदी, अमित, नितिन शर्मा, यश शर्मा और निक हैं।

वहीं लड़कियों को उनके घर भेज दिया गया है। सेक्टर-20 थाने के प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि  मारपीट के आरोप में पांच लड़कों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी होने की बात से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed