{"_id":"5b16a8164f1c1b254d8b4d6c","slug":"on-facebook-falsely-commenting-on-lord-ram-and-pm-modi-then-son-complained-to-police-against-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप ने फेसबुक पर भगवान राम और मोदी के खिलाफ किया कमेंट, तो बेटे ने ही पुलिस से कर दी शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप ने फेसबुक पर भगवान राम और मोदी के खिलाफ किया कमेंट, तो बेटे ने ही पुलिस से कर दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jun 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बेटे ने पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। मामला फेसबुक पर भगवान श्रीराम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का है। थाना फेज दो पुलिस बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि गेझा गांव निवासी बदरूद्दीन निजी कंपनी में काम करता है। आरोप है कि वह कई दिनों से फेसबुक प्रोफाइल पर श्रीराम, मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है।
इससे गांव के अंदर उसका विरोध शुरू हो गया। लोग सोशल मीडिया के जरिये गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगे। गांव वालों के विरोध को देखते हुए बदरूद्दीन के बेटे फिरोज ने ही पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिरोज की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस ये भी जानने का प्रयास कर रही है कि फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी खुद बदरूद्दीन कर रहा था या उसका कोई और। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।