फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On-Demand theft nabbed selling 500 cars, seven luxury cars seized

ऑन डिमांड चोरी की 500 कारें बेचने वाला दबोचा

Wed, 26 Mar 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Mar 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
On-Demand theft nabbed selling 500 cars, seven luxury cars seized

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर गैंग के सरगना वसीम उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से सात लग्जरी कारें बरामद की गई हैं, जो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से चोरी की गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि वह अब तक 500 से ज्यादा चोरी की कारें बेच चुका है। ऑन डिमांड कारें चोरी करता था।

कबाड़ियों द्वारा काटी गईं कारों के कागजात लेता था, फिर कटी हुई कार के चेसिस और इंजन आदि नंबर चोरी की कार पर खुदवा देता था। इस तरह चोरी की कार को एक नंबर में बेचता था। दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में उसका नेटवर्क फैला हुआ था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश द्विवेदी बताया कि वसीम मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके गैंग के चार सदस्यों को कविनगर पुलिस ने सोमवार को ही जेल भेजा था, जिनके पास से पांच कारें बरामद की गई थीं। वसीम पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। भाटिया पुल से मंगलवार को इसे दबोचा गया। इसकी निशानदेही पर सात लग्जरी कारें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed