फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on Christmas special event tonight at Gol Post Office and North Avenue Church

दिल्ली में क्रिसमस पर यहां होंगे विशेष आयोजन, जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Tue, 24 Dec 2019 01:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
on Christmas special event tonight at Gol Post Office and North Avenue Church
गोल डाक खाना स्थित चर्च - फोटो : अमर उजाला

भगवान यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस डे से पहले शहर की रौनक बढ़ने लगी। शहर के छोटे-बड़े सभी गिरजाघरों को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। आज रात इन गिरजाघरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होंगे और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। ऐसे में राजधानी के दो सबसे पुराने गिरजाघरों पवित्र हृदय गिरजाघर व नॉर्थ एवेन्यू स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडम्पशन में हर साल की तरह इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होगी और आज आधी रात से ही यहां पर भगवान यीशु की याद में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


दो से तीन लाख श्रद्धालु की होगी भीड़ 
इन दोनों ही गिरजाघरों में हर साल यीशु के जन्मदिन के अवसर पर सर्वाधिक भीड़ इकट्ठी होती है। पवित्र हृदय गिरजाघर के प्रीस्ट फादर मॉरेंस ने बताया कि यहां रात 11 बजे से कैरेल्स (प्रार्थना गीत) शुरू हो जाएगा। इसमें दो लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। गिरजाघर के साथ स्थित सेंट कोलंबस स्कूल ग्राउंड में प्रार्थना गीत गाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं द कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडम्पशन में ढाई से तीन लाख श्रद्धालु जुटेंगे।
विज्ञापन


23 फुट का क्रिसमस ट्री बनाया 
पवित्र हृदय गिरजाघर के अंदर 23 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर एक खूबसूरत चरणी सीन (भगवान यीशु के जन्म का दृश्य) भी तैयार किया गया है। यह आकर्षक लग रहा है और यहां लोग सेल्फी लेने के लिए रुक रहे हैं। इसके अलावा गिरजाघर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरजाघरों में कितने बजे, क्या होगा

on Christmas special event tonight at Gol Post Office and North Avenue Church
गोल डाक खाना स्थित चर्च - फोटो : अमर उजाला
रात 11 बजे से प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में अंग्रेजी में प्रार्थना शुरू होगी।
क्रिसमस डे को सुबह 8.30 बजे फिर से अंग्रेजी में प्रार्थना होगी।
सुबह 10.15 बजे तमिल में प्रार्थना होगी।
दिन में 12.00 बजे हिंदी में प्रार्थना होगी।
दिन में 2.00 बजे क्रिसमस का संदेश होगा।
रात 10.00 बजे लोगों को ईश्वर के विषय में बताया जाएगा।
1927 में बने सबसे पुराने गिरिजाघर को भी जानें
नॉर्थ एवेन्यू स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडम्पशन की आधारशिला 23 फरवरी 1927 को रखी गई थी।
उस समय भारत के वायसराय व गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन के लिए इसे खास तौर पर बनाया गया था।
उस दौरान लॉर्ड इरविन का निवास स्थान आज का हमारा राष्ट्रपति हुआ करता था।
यहां से द कैथेड्रल चर्च बैहद नजदीक है, उन्हें आने-जाने में आसानी होती थी।
यह प्रोटेस्टेंट समुदाय का गिरिजाघर है जबकि गोल डाकखाने पर स्थित पवित्र हृदय गिरिजाघर कैथोलिक समुदाय का है।
पवित्र हृदय गिरिजाघर को 1935 में बनाया गया था।
गिरिजाघर में अब भी बजता है सबसे पुराना पाइप ऑर्गन
1927 में द कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडम्पशन के निर्माण के समय में लगाया गया पाइप ऑर्गन आज भी बजता है।
यह दुनिया के सबसे पुराने ऐसे पाइप ऑर्गन्स में से एक है, जो आज भी बज रहा है।
मेन पाइप ऑर्गन करीब 25 फुट ऊंचा है।
पहल इसे बजाने के लिए, कई लोग एक साथ इसमें हवा भरते थे।
अब इसे कंप्रेशर की मदद से बजाया जाता है।
प्रत्येक रविवार प्रार्थना के दौरान तमाम संगीत संसाधनों के साथ यह भी बजता है।

बाजार में मिल रहे खास सांता ड्रेस और क्रिसमस ट्री

on Christmas special event tonight at Gol Post Office and North Avenue Church
नॉर्थ एवेन्यू स्थित चर्च - फोटो : अमर उजाला

बाजार के अंदर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सांता ड्रेस बिक रहे हैं। बच्चों के सांता ड्रेस की कीमत 150 रुपए से लेकर 650 रुपए तक है। बच्चों की टोपियां 30 रुपए से 300 रुपए तक की कीमत में मिल रही हैं। वहीं 150 रुपए से लेकर एक हजार रुपये तक कीमत के क्रिसमस ट्री लोग बाजार से खरीद रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए हेयरबैंड, दाढ़ी व छड़ियां भी यहां खूब बिक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed