फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On August 2 many trains including Gomti New Delhi Tundla will remain cancelled

Indian Railways: 2 अगस्त को गोमती, नई दिल्ली टुंडला समेत कई ट्रेन निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Jul 2022 04:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 04:17 AM IST
सार

दादरी यार्ड पुनर्निमाण व नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से 2 अगस्त को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस रूट चलने वाली गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली-टुंडला-दिल्ली समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। घर से निकलने से पहले यहां पूरी लिस्ट देख लें।

विज्ञापन
On August 2 many trains including Gomti New Delhi Tundla will remain cancelled
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

दादरी यार्ड पुनर्निमाण व नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से 2 अगस्त को इस रूट पर चलने वाली गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली-टुंडला-दिल्ली समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04183/04184 टुंडला-दिल्ली जंक्शन-टुंडला मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेन (02570) नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12419/12420 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा 2 अगस्त को ही ट्रेन संख्या 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली- दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12274 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22858 आनंद विहार टर्मिनल-सांत्रागाछी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेन को मार्ग में रोक कर चलाने का निर्णय लिया है। 26, 27 और 30 जुलाई को ट्रेन संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को मार्ग में 40 मिनट तक रोक कर चलाई जाएगी। 2 अगस्त को ट्रेन संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 45 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed