{"_id":"5c505b29bdec22739f756c9c","slug":"old-woman-death-after-dog-attack-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को नोंचा, महिला ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को नोंचा, महिला ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
Tue, 29 Jan 2019 07:24 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुलंदशहर के अहार इलाके के एक गांव में एक बुजुर्ग दादी और उसके पौते को खूंखार कुत्तों के झुंड ने निशाना बनाया। कुत्तों के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उसका पोता घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव मौहरसा के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश लोधी की करीब साठ साल की दादी केला देवी सोमवार को करीब चार बजे शाम को खेत में शौच के लिए जा रही थी।
तभी वहां एक आम के पेड़ के नीचे चार पांच खूंखार कुत्तों का झुंड बैठा हुआ था। जैसे ही बुजुर्ग कुत्तों के पास से गुजरी तुरंत झुंड उनपर टूट पड़ा। बुजुर्ग कुत्तों से अपना बचाव करती उससे पहले ही कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और काटने लगे।
उनके रोने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उनका पोता हेमराज पुत्र रामू बचाने पहुंचा तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ हाथों में डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और उस गंभीर रूप घायल बुजुर्ग को घर लाए।
विज्ञापन
उसके बाद परिजन दोनों को लेकर जहांगीराबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
जबकि उसका पोता हेमराज सिंह की हालत फिलहाल ठीक है। बुजुर्ग की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।