{"_id":"5d3aec918ebc3e6c990bc863","slug":"old-patient-admit-in-faridabad-hospital-goes-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग अचानक गायब, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग अचानक गायब, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत
Fri, 26 Jul 2019 05:35 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
बादशाह खान सिविल अस्पताल
- फोटो : social media
फरीदाबाद में बादशाह खान सिविल अस्पताल में बीते दस दिन से भर्ती 78 वर्षीय बुजुर्ग श्याम सुंदर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गायब हो गए। हैरत की बात है कि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं है। एनआईटी-2 स्थित वृद्ध आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है।
विज्ञापन
वृद्ध आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज ने बताया कि एक साल पहले श्याम सुंदर एनआईटी-2 स्थित ताऊ देवी लाल वृद्ध आश्रम में आए थे। दस दिन पहले 16 जुलाई को श्याम सुंदर की तबीयत अचानक बिगड़ी तो आश्रम संचालक ने उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद से बुजुर्ग बीके सिविल अस्पताल से गायब मिले। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। किशन लाल बजाज का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच नहीं होती है तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मानव अधिकार आयोग से करेंगे।
विज्ञापन