फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man rapes girl for 3 months in delhi abort her child in chennai now willing to marry her

16 साल की किशोरी से दिल्ली में महीनों तक रेप फिर चेन्नई में अबॉर्शन, अब शादी की जिद पर अड़ा बुड्ढा

Fri, 08 Jun 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर/नरसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर/नरसेना Updated Fri, 08 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
old man rapes girl for 3 months in delhi abort her child in chennai now willing to marry her
फाइल फोटो

बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र में एक वृद्ध द्वारा किशोरी के साथ रेप और चेन्नई ले जाकर गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। मौका पाकर चेन्नई से भागकर किशोरी घर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। किशोरी के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


 नरसेना थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसके पड़ोसी के 60 वर्षीय साले का उसके घर आना-जाना था। आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी को घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया।
विज्ञापन


काफी दिनों तक वापस न आने पर जब किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो पड़ोसियों ने भी गोल मोल जवाब दिया। बीते दिनों अचानक घर पहुंचीं किशोरी को देखकर परिजन दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दे रहा धमकी निकाह न करने पर वह किशोरी को अगवा कर ले जाएगा

old man rapes girl for 3 months in delhi abort her child in chennai now willing to marry her

किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी वृद्ध ने दिल्ली में तीन माह तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जिसके इसके चलते वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद वृद्ध किशोरी को लेकर चेन्नई चला गया, वहां उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग निकली। किशोरी की बात सुनकर परिजन हक्के-बक्के रह गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी वृद्ध के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के आधार पर बुधवार को एसआई मनोज व अजीत मामले में जांच के लिए गांव पहुंचे हैं। नरसेना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए गांव में पुलिस भेजी गई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी से निकाह के लिए बना रहा है दबाव
किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध लगातार फोन कर किशोरी से निकाह के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है कि निकाह न करने पर वह किशोरी को अगवा कर ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed