{"_id":"576163dd4f1c1b847c11c0c3","slug":"old-male-passenger-in-the-coach-travel-firm-run-by-acp-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोच में सफर करते धरे पुरुष यात्री, एसीपी ने चलाया अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोच में सफर करते धरे पुरुष यात्री, एसीपी ने चलाया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाली शटल ट्रेनों के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों के खिलाफ बुधवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला विरुद्ध अपराध) पूजा डाबला ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान दस लोगों को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। उनके साथ महिला थाना प्रभारी सुशीला भी थीं।
एसीपी पूजा डाबला ने ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई भी व्यक्ति परेशान करता है या छेड़खानी की कोशिश करता है, तो तत्काल हेल्पलाइन नं. 1091 डायल करें या फिर एफआईआर ऐप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
घर या बाहर कहीं पर भी महिला विरुद्ध अपराध होता है तो इसे छिपाएं नहीं। डाबला ने कहा कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।