फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Old cars will be held at the border.

बार्डर पर ही रोक ली जाएंगी पुरानी गाड़ियां

Sat, 11 Apr 2015 12:48 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Old cars will be held at the border.
परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल के पुराने वाहनों को रोकने की रणनीति तैयार कर ली है। इसमें एनजीटी द्वारा दिए गए सुझावों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पुराने वाहनों के संचालन नियम के प्रति चालकों को जागरूक करने और पुराने वाहनों को सीज करने को सख्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। पुराने वाहनों के नंबरों की सूची पुलिस और प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के लगभग तीन लाख वाहन हैं। एक-एक वाहन की चेकिंग संभव नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में देशभर से रोजाना लाखों वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


परिवहन अफसरों के अनुसार बाहर से आने वाले वाहनों को बार्डर पर रोककर यात्रियों को उतारना भी आसान नहीं है। अभियान चलाकर सीज किए वाहनों को खड़े करने की जगह भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए जाएंगे यू टर्न
एआरटीओ केपी गुप्ता के अनुसार एनजीटी के आदेशानुसार दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों-हाईवे पर पक्की चौकियों की स्थापना कर यू टर्न बनाए जाएंगे। वहां पुराने वाहनों को रोकने संबंधी गाइडलाइन भी लिखी होंगी। यहां से पुराने वाहनों को यू-टर्न से वापस कर दिया जाएगा।


प्रथम चरण में गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ में, बुलंदशहर के खुर्जा, अनूपशहर और सिकंदराबाद में, मेरठ के दौराला और मोदीपुरम में, गाजियाबाद के लोनी, मोदीनगर और मसूरी पर यूटर्न और चौकियां बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed