{"_id":"5e6acc2f8ebc3ea4eb111a0a","slug":"oil-businessman-beaten-to-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आइसक्रीम खरीदने को लेकर कहासुनी में तेल कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आइसक्रीम खरीदने को लेकर कहासुनी में तेल कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या
Fri, 13 Mar 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ रोहिणी इलाके में आइसक्रीम खरीदने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने एक तेल कारोबारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने डॉक्टर समेत सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-3 स्थित मदर डिवाइन स्कूल के पास कुछ लोग एक युवक को पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पास के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सेक्टर-5 रोहिणी निवासी अमित शर्मा (35) के रूप में हुई। मौके पर मौजूद अमित के जीजा राहुल ने पुलिस को बताया कि अमित का पंजाबी बाग में तेल का कारोबार है। रात में वह अपने साले और उसके एक दोस्त इशांत के साथ घूम रहे थे। सेक्टर- 6 रोहिणी में आइसक्रीम खरीदने की बात को लेकर उन लोगों की बाइक सवार चार युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद वह अपने साले और उसके दोस्त के साथ अवंतिका चौक से विश्राम चौक की ओर जा रहेे थे। मदर डिवाइन स्कूल के पास एक बार फिर चारों युवक वहां पहुंचे और उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सिर पर लाठी लगने से अमित वहीं गिर गया। थाना प्रभारी जगमिंदर मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया औैर आरोपियों की बाइक नंबर के जरिए चार घंटे के भीतर ही चार आरोपियों विजय विहार निवासी करण(29) उसके भाई लक्ष्य(27) धीरज(26) अवंतिका निवासी छोटू(27) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे और दो बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार लक्ष्य पेशे से डॉक्टर है जबकि करण और धीरज मोटर कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव और छोटू का मंगोलपुरी में मोटर पार्ट्स की दुकान है।