{"_id":"5e33dcc68ebc3e4aed3575b7","slug":"ohkla-and-jamia-localites-protest-with-students-near-police-hq-in-ito","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में फायरिंग के खिलाफ रातभर चला प्रदर्शन, सुबह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया में फायरिंग के खिलाफ रातभर चला प्रदर्शन, सुबह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
Fri, 31 Jan 2020 01:29 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया में फायरिंग की घटना के विरोध में लोग गुरुवार देर रात तक दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान लोगों ने भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा, सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग की। इनमें जामिया, जेएनयू और ओखला क्षेत्र के रहने वाले लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ओखला निवासी विवेक ने बताया कि प्रदर्शन में कुछ ही छात्र हैं। ज्यादातर लोग ओखला और आसपास से हैं। शाहीनबाग से कोई भी यहां नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा नेता जहर उगल रहे हैं। आज ये साबित भी हो चुका है। दिल्ली पुलिस इनका खिलौना बन चुकी है। इनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।#WATCH Delhi: Protesters who were sitting outside Police Headquarters(old) at ITO against the firing incident in Jamia area yesterday, detained by Police pic.twitter.com/UJCffpJKzN
— ANI (@ANI) January 31, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। तीन कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। शुक्रवार सुबह भी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी था, लेकिन करीब 08:30 बजे पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।