फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Officers' Leela Leela communicate boatman stuck in.

अफसरों की ‘लीला’ में लटकी केवट संवाद लीला

Fri, 16 Oct 2015 10:08 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
Officers' Leela Leela communicate boatman stuck in.
गाजियाबाद की सबसे प्राचीन सुल्लामल रामलीला कमेटी का राम-केवट संवाद मंचन अधिकारियों की लापरवाही और आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


रमते राम रोड स्थित रामघाट मंदिर के पीछे बने पक्का तालाब में केवट द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को नाव से नदी पार कराने का मंचन किया जाता था।

मंचन को जीवंत बनाने के लिए घंटाघर रामलीला मैदान से वन में जाने के लिए राम, लक्ष्मण, सीता पैदल ही पक्का तालाब तक पहुंचते थे।

इस दौरान हजारों की संख्या में मंचन देखने वाले लोग भी उनके पीछे-पीछे यहां तक पहुंचते थे। शहर के पुराने लोगों की मानें तो मंचन के दौरान ऐसा लगता था, जैसे भगवान राम वास्तव में केवट से नदी पार करने का आग्रह कर रहे हैं।

सीता और लक्ष्मण के साथ केवट का पात्र निभाने वाले कलाकार पक्का तालाब में नाव चलाकर मंचन को जीवंत बना देते थे। लेकिन दो दशक पूर्व नाव पलटने के हादसे के बाद से इस मंचन को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


दिवंगत महापौर दमयंती गोयल ने इस पक्के तालाब का जीर्णोद्धार कराकर शहर की पारंपरिक व्यवस्था को फिर शुरू करने का एक कदम उठाया था। इसके लिए 4.5 करोड़ का बजट भी नगर निगम ने खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई साल निर्माण कार्य चला, लेकिन विवादों में फंसने की वजह से पक्का तालाब आज भी वीरान पड़ा है। पूरी तरह सूख चुका पक्का तालाब अपना अस्तित्व खोने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed