फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odishi family living in delhi is mine : cm

दिल्ली में रहने वाले 15 लाख उड़िया परिवार मेरे : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
उड़िया समुदाय के लिए आयोजित ओडिशा पर्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल
विज्ञापन



नई दिल्ली।
दिल्ली में रहने वाले उड़िया समुदाय के लिए आयोजित ओडिशा पर्व में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले करीब 15 लाख उड़िया परिवार उनके हैं। सरकार उनकी हर जरूरत का ध्यान रख रही है।


मुख्यमंत्री शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ओडिशा पर्व में शामिल हुईं। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में रहने वाला हर उड़िया परिवार अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। 2017 से हो रहा पर्व एक दशक की यात्रा पूरी कर चुका है। दिल्ली के उड़िया लोग पूरे साल इसका इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने गईं थीं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित रथ यात्रा में भी भाग लिया और परंपरा के मुताबिक, छेरा पहरा की रस्म भी निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed