{"_id":"028179094817e8efa5be94e460e1d81e","slug":"odd-theft-incident-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी रोककर पी गए घर में रखी पूरी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी रोककर पी गए घर में रखी पूरी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाबरपुर इलाके में शनिवार रात चोरों ने पहले एक घर में रखी शराब पी फिर माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पड़ोसियों के दरवाजे पर बाहर से कुंडी भी लगा दी।
विज्ञापन
बाद में आराम से माल समेटकर फरार हो गए। रविवार सुबह स्थानीय लोगों को घटना का पता चला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर वेलकम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुरेश कुमार परिवार के साथ ई-24, प्रेम गली, बाबरपुर में रहते हैं। सुरेश एमसीडी में नौकरी करते हैं। पहली मंजिल पर सुरेश के भाई नरेश भी रहते हैं। शनिवार रात को सुरेश परिवार के साथ रिश्तेदार के घर बुराड़ी चले गए।
विज्ञापन
रात को चोर ग्राउंड फ्लोर स्थित सुरेश के घर पहुंचे। बदमाशों ने गली में करीब 15-16 मकानों के दरवाजों पर कुंडी लगाने के अलावा नरेश के घर भी बाहर से कुंडी लगा दी।
इसके बाद सुरेश के घर का ताला तोड़कर घुस गए। बदमाशों ने घर में रखी शराब पी फिर लाखों रुपये के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।