फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   odd even: These options for you when you leave the car

सम-विषम: कार छोड़ने की मजबूरी में इन विकल्पों का लीजिए सहारा

Fri, 15 Apr 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
odd even: These options for you when you leave the car
सम-विषम फिर से

दिल्ली सरकार सम-विषम फॉर्मूले के दायरे में आने के बाद अगर आपको कार छोड़ना पड़ रहा है तो आपके पास कई विकल्प हैं, जिसे अपनाकर आप सफर पूरा कर सकते हैं। यह विकल्प मेट्रो और डीटीसी बसों के अलावा है, जो आपको गंतव्य तक पहुंचाएंगे। खास बात की यह विकल्प आपको घर बैठे भी उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सम विषम फॉर्मूला को शुरू करने से पहले लोगों को पूछो ऐप से ऑटो, कारपुलिंग बुक करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए बीते दिनों पूछो ओ ऐप लांच किया गया। इसे डाउनलोड करके दिल्लीवाले जहां हैं।
विज्ञापन


वहीं पर ऑटो बुलाने के साथ कार पूलिंग भी दूसरे के साथ तय कर पाएंगे। इसके अलावा यात्री ओला, उबर, मेरू कैब, मेगा कैब्स और टैक्सीफॉर श्योर से बी टैक्सी बुक करा सकते हैं। ये सभी डोर स्टेप सर्विस उपलब्ध कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचाने का काम एनसीआर परमिट पर चल रहे ऑटो कर पाएंगे

odd even: These options for you when you leave the car
सम-विषम

सम-विषम फॉर्मूला दिल्ली में लागू होने से सबसे ज्यादा परेशानी एनसीआर में रहने वाले को होने वाली है। वहां से मेट्रो और डीटीसी में भीड़ होने पर आपको दिल्ली पहुंचाने का काम एनसीआर परमिट पर चल रहे ऑटो कर पाएंगे। गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गुड़गांव सभी जगह से आपको एनसीआर परमिट वाले ऑटो उपलब्ध होंगे।

कार पूलिंग का भी एक विकल्प आपको राहत दे सकता है। अगर आपके आसपास रहने वाला कोई परिचित आपके ही रूट पर जाता है और उसके कार का नंबर सम विषम तारीख के लिहाज से चल सकती है तो उसके साथ भी आप जा सकते हैं।

बशर्ते आप उसे जानते हों। अंजान लोगों के साथ कार शेयरिंग करने से बचें। कई वेबसाइट व वेबआधारित टैक्सी कंपनियां आपको कार पूल में मदद दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed